8th August 2026

BREAKING NEWS

सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

Advertisment

जन्माष्टमी जुलूस में बड़ा हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ, 5 श्रद्धालुओं की मौत

Media Yodha Desk Mon, Aug 18, 2025

हैदराबाद के रामंथपुर इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा के दौरान रथ के हाईटेंशन तार से संपर्क हो जाने की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसा रामंथपुर इलाके के गोपाल नगर में हुआ जो उप्पल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है। 

त्योहार पर छा गया मातम

अचानक हुए इस हादसे से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। चीख-पुकार और भगदड़ के बीच लोग अपनी जान बचाने की कोशिश करते रहे। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्या बताया?

उप्पल जिले के पुलिस निरीक्षक ने बताया, ''कल रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी जुलूस के दौरान बिजली का झटका लगने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।''

केटी रामाराव ने जताया दुख

घटना को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने दुख व्यक्त किया है। केटीआर ने कहा, ''गोखले नगर, रामंतपुर में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। दुख की बात है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह के तहत आयोजित इस जुलूस में बिजली का झटका लगने से पांच लोगों की जान चली गई। यह अत्यंत दुखद है कि इस त्रासदी में कृष्ण यादव, श्रीकांत रेड्डी, सुरेश यादव, रुद्र विकास और राजेंद्र रेड्डी की मृत्यु हो गई।''

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन