11th August 2026

BREAKING NEWS

सिंह-कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नौकरी और करियर में बनेंगे नए अवसर; जानें सभी राशियों का हाल

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

Advertisment

Chai Side Effects : चाय पीने के शौकीन जान लें लिमिट, जरूरत से ज्यादा चाय से बढ़ सकते हैं ये खतरे

Media Yodha Desk Mon, Mar 2, 2026

Chai Side Effects : चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं है बल्कि भारत में दिन की शुरुआत ही इससे होती है। सुबह की ताजगी से लेकर शाम की थकान मिटाने तक, एक कप चाय मूड को तुरंत बेहतर कर देती है और शरीर को ऊर्जा से भर देती है। कुछ लोगों को चाय की इतनी तलब होती है कि उन्हें हर दो तीन घंटे में चाय चाहिए होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दिनभर में कितनी चाय पीना सही है? और कब इसका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? चलिए हम आपको बताते हैं?

दिनभर में कितना चाय पीना चाहिए?

एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति के लिए  दिन में 2 से 3 कप चाय पीना सुरक्षित माना जाता है।  ध्यान रखें कि एक दिन में कुल कैफीन की मात्रा 200–300 मि.ग्रा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यानी स्वाद और सेहत दोनों बनाए रखने के लिए दिन में 2–3 कप चाय तक ही सीमित रहें और कोशिश करें कि खाली पेट या देर रात चाय न पिएं।

कब हो जाती है चाय नुकसानदायक?

अगर आप एक दिन में चार से पांच कप से ज़्यादा चाय पीते हैं तो आपकी सेहत के लिए यह अच्छा नहीं है। चलिए जानते हैं ज़्यादा चाय पीने से क्या होगा?

  • कैफीन की मात्रा: यानी, चाय 4–5 कप या उससे अधिक पीने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना और नींद की समस्या हो सकती है।

  • एसिडिटी, गैस और पेट में जलन: सुबह खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी, गैस और पेट में जलन की समस्या हो सकती है।

  • आयरन का अवशोषण: खाने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो सकता है, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है।

  • इंसोम्निया: शाम या रात में ज्यादा चाय पीने से इंसोम्निया की समस्या हो सकती है।

कैसे पिएं चाय?

दिन में 2–3 कप से ज्यादा न पिएं। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से बचें। रात में सोने से 3,4 घंटे पहले चाय न लें। चाहें तो ग्रीन टी या हर्बल टी को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन