24th August 2026

BREAKING NEWS

राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

Advertisment

Beggar Woman Cash : भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

Media Yodha Desk Mon, Aug 24, 2026

Beggar Woman Cash: ये दौलत किस काम की... भीख मांगते-मांगते पूरी उम्र बीता दी और अब मौत के बाद ये नोटों के ढेर. ये कहना है उन लोगों का, जिनकी आंखें एक भिखारी की मौत के बाद उसके घर से मिले नोटों से भरे बोरियों को देखकर फटी की फटी रह गई. मामला दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से सामने आया है. जहां एक महिला भिखारी की मौत के बाद उसके घर से प्लास्टिक की बोरियों में 10, 20, 50 रुपए के हजारों नोट मिले. वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके घर से मिले नोटों के ढेर को देखकर हर कोई हैरान हो गया. 

कर्नाटक के मांड्या जिले का मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कर्नाटक के मांड्या जिले के गुथालू इलाके का है. जहां हूर उन्निसा नाम की एक बुजुर्ग महिला भीख मांगकर गुजारा करती थीं. हूर उन्निसा अपनी बहन के साथ किराए के घर में रहती थीं. दोनों बहनों में से किसी ने भी शादी नहीं की थी. उनकी बहन की मौत करीब दो साल पहले हो गई थी, जिसके बाद हूर उन्निसा अकेली रह रही थी.

30 से ज्यादा बोरियों में भरे मिले लाखों रुपए

कल उम्र से जुड़ी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद, स्थानीय लोगों ने घर की तलाशी ली और 30 से ज्यादा बोरियों में भरा हुआ कैश पाया. बोरियों के अंदर लाखों रुपये रखे हुए मिले. जिसके बाद नोटों की गिनती शुरू हुई, कई घंटों तक हुई नोटों की गिनती के बाद करीब 8-9 लाख रुपए गिने गए, जबकि लगभग 20 और बोरियों में रखे कैश की गिनती अभी बाकी है.

पैसे अभी मस्जिद की कस्टडी में 

घर में मिले पैसे अभी गुथालू इलाके की एक मस्जिद की कस्टडी में हैं. समुदाय के नेताओं ने हूर उन्निसा के रिश्तेदारों को इस बारे में जानकारी दे दी है. रिश्तेदारों के आने के बाद बाकी पैसे गिने जाएंगे. इसके बाद यह तय किया जाएगा कि पैसे किसे सौंपे जाएं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन