24th August 2026

BREAKING NEWS

अस्पताल के NICU में दर्दनाक हादसा, वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने से 3 नवजातों की मौत

अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

चीनी रोबोट ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकंड में पूरी की

रेलवे में अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और डिटेल

तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

Advertisment

Chhattisgarh Weather : अगस्त के अंत तक जारी रहेगी बारिश! बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का छत्तीसगढ़ पर असर

Media Yodha Desk Mon, Aug 24, 2026

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में काले बादल और बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है. बस्तर और सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसमी सब-डिवीजन में अब तक बारिश सामान्य के आसपास है और इसमें 7 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. अगस्त के अंत तक बारिश का दौर जारी रहेगा. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 23 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे आईएसटी पर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ था. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है. इसके अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और उससे लगे गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर जाने की संभावना है. वहीं इस सिस्टम से जुड़ी द्रोणिका झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है.

इन सक्रिय मौसम प्रणालियों से मौसम विभाग ने 24 अगस्त के लिए प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है. मौसम विभाग ने आज सुबह फिर अगले तीन घंटों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में आकाशीय बिजली, तेज हवा (30-40 किमी) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में हलकी वर्षा के आसार हैं. यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है.

रायपुर में आज होगी बारिश

राजधानी रायपुर में 24 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने और कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. राजधानी में रविवार को हुई बारिश के दौरान महादेव घाट रोड पर कावड़ियों ने भींगते हुए यात्रा की.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन