21st April 2026

BREAKING NEWS

इंस्टाग्राम रील्स की आड़ में बड़ा क्रिकेट सट्टा रैकेट उजागर, खेमानी गिरफ्तार, करण अब भी फरार

24x7 शिकायत दर्ज कर सकेंगे नागरिक

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, कोरबा–बेंगलुरु के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

बार विवाद ने लिया हिंसक रूप, किराना व्यापारी पर बीयर बोतल से हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

समर वेकेशन में राहत! रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर सफर को बनाया बेहद आसान

Advertisment

CG Murder Case : रंगपंचमी की रात खूनी वारदात - प्रेमिका को रंग लगाने के शक में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

CG Murder Case: बस्तर जिले में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव का है, जो बस्तर सांसद का पैतृक गांव बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव में पारंपरिक रूप से होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि सालगुड़ गांव के दो युवकों पर एक युवक की प्रेमिका को रंग लगाने का शक जताया गया। इसी संदेह को लेकर कलचा गांव के चार युवकों ने दोनों को घेर लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहित और उमेश के रूप में हुई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के नाबालिग होने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की पूरी घटना की जांच की जा रही है। रंगों के त्योहार से पहले महज एक शक ने दो युवकों की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन