8th August 2026

BREAKING NEWS

जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Advertisment

CG Crime : भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, टंगिया से वार कर उतारा मौत के घाट

रायपुर : राजधानी रायपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंध के शक में एक आरोपी ने टंगिया से हमला कर भाजपा नेता की हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पवन कुमार मिर्चे ने भाजपा समर्थित उपसरपंच हेमलाल मिर्चे पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में सिर और गले पर गंभीर चोट लगने से हेमलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की। वहीं हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी

इस मामले में विधानसभा सीएसपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि हत्या की वारदात हुई है। आरोपी पवन कुमार मिर्चे ने अवैध संबंध के शक में हेमलाल मिर्चे की टंगिया मारकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन