8th August 2026

BREAKING NEWS

‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय बैठक में साइबर अपराध पर फोकस, मुंगेली SP भोजराम पटेल ने बताया MRM मैकेनिज़्म

ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

Advertisment

सुकमा में नक्सलियों का हिंसक हमला : 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खौफ का माहौल बना दिया है. सोमवार देर रात नक्सलियों ने सिरसेटी गांव में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है.

पुलिस कर रही है घटना की जांच

पुलिस के मुताबिक, सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसेटी गांव से दो ग्रामीणों की हत्या की सूचना मिली है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने गांव में घुसकर दोनों ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया. हालांकि किस वजह से यह हत्या की गई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी.

बस्तर में लगातार बढ़ रही नक्सली हिंसा

सुकमा सहित बस्तर संभाग के 7 जिलों में नक्सली घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है. इस साल अब तक करीब 35 लोग नक्सली हिंसा में अपनी जान गंवा चुके हैं. इनमें ग्रामीण, सुरक्षाबल और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं. लगातार हो रही वारदातों ने आम लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन