10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

BIG NEWS : महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और परिवार को मिली सरेआम जान से मारने की धमकी

Media Yodha Desk Sat, Sep 6, 2025

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. यहां महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति को जान से मारने की धमकी मिली है. इतना ही नहीं करोड़ों रुपये के घोटाले के केस में भी मंत्री के परिवार को फंसाने की धमकी दी गई है.  इस मामले की शिकायत बीजेपी के एक नेता ने थाने में दर्ज कराई. शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ और आरोपी की भी गिरफ्तारी हो गई है. पूरा मामला सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र का है. 

ये है मामला 

दरअसल सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के बीजेपी के नेता रवि यादव ने पुलिस को एक आवेदन लिखा है. जिसमें उसने बताया कि कसकेला गांव के रहने वाले रविन्द्र यादव ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति के लिए अपशब्दों का उपयोग कर गाली-गलौच की गई.

मंत्री और उनके परिवार पर 40 से 50 करोड़ रुपये का झूठे घोटाले का झूठा आरोप लगाने की भी धमकी दी गई. इतना ही नहीं बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए अभद्र शब्दों का उपयोग लगातार किया जा रहा  था. 

मंत्री को दी जान से मारने की धमकी

भाजपा नेता ने बताया कि जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने ये भी कहा कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति मेरे सामने आ जाएं तो उन्हें भी जान से मार दूंगा. इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गया. इस पूरे मामले के बाद मंत्री और उनके परिवार को जान का खतरा बताते हुए भाजपा नेता ने पुलिस के पास पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम और मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी के बाद हड़कंप मच गया  है. बता दें कि लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर जिले के भटगांव की विधायक हैं. 

 

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन