21st August 2026

BREAKING NEWS

सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Advertisment

CG News : आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, गर्भवती समेत 3 लोग जिंदा बचे

Media Yodha Desk Wed, Oct 1, 2025

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई. वहीं साथ में बैठी गर्भवती महिला, एक बच्चे समेत 3 लोग बाल-बाल बचे. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. पूरा मामला देवभोग थाना क्ष्ज्ञेत्र के डोहेल गांव का है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर महिलाएं घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठी थी. तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 43 वर्षीय डीलेश्वरी दुर्गा और 60 वर्षीय सूरजो बाई 60 साल की मौत हो गई. वहीं साथ में बैठी गर्भवती महिला, एक बच्चे समेत 3 लोग बाल-बाल बचे.

रायगढ़ में भी बकरी चराने गए दो युवकों की हुई मौत

रायगढ़ जिले में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे के आसपास की है. दो युवक बकरियां चराने के लिए जगंल की ओर गए हुए थे. इस दौरान अचानक बारिश शुरू होने से दोनों महुआ पेड़ के नीचे रुके हुए थे. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आकाश किंडो (19 वर्ष) और लिबुर केरकेट्टा (19 वर्ष) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं तीन बकरियां भी मर गईं. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन