21st April 2026

BREAKING NEWS

इंस्टाग्राम रील्स की आड़ में बड़ा क्रिकेट सट्टा रैकेट उजागर, खेमानी गिरफ्तार, करण अब भी फरार

24x7 शिकायत दर्ज कर सकेंगे नागरिक

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, कोरबा–बेंगलुरु के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

बार विवाद ने लिया हिंसक रूप, किराना व्यापारी पर बीयर बोतल से हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

समर वेकेशन में राहत! रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर सफर को बनाया बेहद आसान

Advertisment

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रुख : अगले 5 दिन बारिश, तेज अंधड़ और गरज-चमक के आसार, IMD का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: अगले 5 दिन बारिश, तेज अंधड़ और गरज-चमक के आसार, IMD का अलर्ट जारी

द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के असर से मौसम में बदलाव

छत्तीसगढ़ में एक द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जो अगले 5 दिनों तक जारी रह सकती है।

आज का मौसम: रायपुर समेत कई जिलों में बादल और बूंदाबांदी के आसार

मंगलवार, 15 अप्रैल को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहने और शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और तेज हवाएं दर्ज की गई हैं।

तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत

बारिश और बादलों की वजह से राज्यभर में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 39°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रारोड में 18.8°C रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 37.6°C और न्यूनतम 25.02°C रहा, जो सामान्य से कम है।

उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान की स्थिति

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार:

  • उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है।

  • वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों तक तापमान स्थिर बना रहेगा।

मौसम बदलने की मुख्य वजह: कहां बन रहा है सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रवात पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके साथ ही एक द्रोणिका रेखा भी छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण ओडिशा तक फैली हुई है। इन सिस्टम्स के चलते प्रदेश में बादल, आंधी और बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन