16th June 2026

BREAKING NEWS

गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक, नए शिक्षण सत्र का हुआ आगाज

DRDO ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण

जून आधा बीता, फिर भी छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, लोगों को राहत का इंतजार

सेंट्रल बैंक में 4500 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस संचिता उगले का 30 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Advertisment

CG Weather : जून आधा बीता, फिर भी छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, लोगों को राहत का इंतजार

Media Yodha Desk Tue, Jun 16, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन का इंतजार लंबा होता जा रहा है. मध्य क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. जून पहला पखवाड़ा बीतने के बाद भी रायपुर समेत मध्य इलाके में गर्मी अपना असर दिखा रही है. इस दौरान द्रोणिका के असर से सरजुगा क्षेत्र में बारिश हो रही है. इस बीच अगले 5 दिनों तक कुछ इलाकों में मध्यम बारिश, तेज हवा और मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा तापमान बेमेतरा में 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान सबसे अधिक 5 सेमी बारिश सूरजपुर जिले के ओड़गी में दर्ज की गई. इसके अलावा रामानुजनगर और प्रतापपुर में 2-2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई. जशपुर जिले के कांसाबेल में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं बलरामपुर जिले के बलरामपुर, कोरबा जिले के पाली और करतला, बलौदा बाजार जिले के गिधौरी टुंड्रा, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर और रायगढ़ जिले के मुकडेगा में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

बढ़ा हुआ है तापमान

रायपुर – 39.0 डिग्री सेल्सियस

माना – 39.7 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर – 39.7 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रा – 37.0 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर – 36.8 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर – 38.3 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग – 41.2 डिग्री सेल्सियस

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके मुताबिक मंगलवार को आसमान में बादल छाने, वर्षा और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि लोग गर्मी और उसम से फिलहाल परेशान हैं. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मौसम विभाग ने आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा (40-50 KMPH) चल सकती है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन