17th August 2026

BREAKING NEWS

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

CSIR-CSIO में सुरक्षा अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

भारत की ये Rare Diseases, जिनके बारे में 90% लोग हैं अनजान, जानिए इनके खतरनाक सच

Advertisment

CG News : मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर धान तस्करी का सनसनीखेज मामला, नायब तहसीलदार रंगे हाथ पकड़े गए

Media Yodha Desk Wed, Dec 10, 2025

कवर्धा : मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ धान तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है. रेंगाखर क्षेत्र में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार प्रेमनारायण साहू को पिकअप और मासदा वाहन में भरा अवैध धान लेकर सीमावर्ती क्षेत्र पार कराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि आधी रात प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से लगातार कई क्विंटल अवैध धान मध्यप्रदेश से कवर्धा जिले में लाया जा रहा था.

सीमावर्ती इलाकों में धान तस्करी रोकने के लिए बेरिकेड और कर्मचारी तैनात किए गए हैं, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक रेंगाखर बेरिकेड पर अक्सर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता, जिससे तस्करों के हौसले बढ़े हुए हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही और कथित मिलीभगत के कारण सिस्टम धान तस्करी रोकने में नाकाम साबित हो रहा है. उनका आरोप है कि अधिकारी और कर्मचारी राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाते हुए अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन