17th August 2026

BREAKING NEWS

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

CSIR-CSIO में सुरक्षा अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

भारत की ये Rare Diseases, जिनके बारे में 90% लोग हैं अनजान, जानिए इनके खतरनाक सच

Advertisment

कोलगा गांव में कूप कटिंग का विरोध : ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को रोका, स्थिति तनावपूर्ण

Media Yodha Desk Wed, Dec 10, 2025

कोरबा : जिले में कूप कटिंग को लेकर ग्रामीणों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार सुबह कोलगा गांव के ग्रामीणों ने जंगल में पहुंचकर कूप कटिंग का काम रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई।

ग्रामीणों का कड़ा विरोध, मजदूर और कर्मचारी वापस लौटे

पसरखेत वन परिक्षेत्र के गुफा एरिया, बांधा पतरा, ढोंड़टिकरा और मोहनपुर के जंगलों में आज करीब 40 मजदूर कूप कटिंग का काम कर रहे थे। इसी बीच कोलगा के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। इस दौरान उन्होंने कूप कटिंग का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए वन अमला और मजदूर मौके से वापस लौट गए।

स्थिति बिगड़ने की आशंका के चलते उन्होंने वहां रुकना ठीक नहीं समझा। वहीं ग्रामीणों ने पेड़ कटाई में उपयोग हो रहे करीब 40 कुल्हाड़ियों के साथ अन्य औजारों को भी कब्जे में ले लिया। कोरबा वनमंडल की डीएफओ प्रेमलता यादव ने कहा कि ग्रामीणों का काम बंद कराना उचित नहीं है। उनके अनुसार ग्रामीणों की ओर से अब तक कोई मौखिक या लिखित मांग पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले में जानकारी लेते हुए चर्चा उपरांत निराकरण का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन