13th August 2026

BREAKING NEWS

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अल-कायदा से जुड़े संगठन AQIS का सामने आया नाम

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

हिरासत में मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, CBI जांच के साथ पीड़ित परिवार को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ेगा, राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी गुट्टा मांदर की थाप

Advertisment

CG NEWS : पंचायत सचिव निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही का आरोप

Media Yodha Desk Fri, Oct 10, 2025

गरियाबंद:  जिले के ग्राम पंचायत बारूला के सचिव जोहितलाल ठाकुर को अनुशासनहीनता एवं शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चन्द्राकर द्वारा की गई है।

जोहितलाल ठाकुर पर कार्यालय में नियमित रूप से अनुपस्थित रहने, आम नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विद्यार्थियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही बरतने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों में रूचि नहीं लेने कर्मयोगी अभियान विजन 2030 की कार्ययोजना एवं एक्शन प्लान तैयार नहीं करने तथा कार्यालय प्रमुख के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप थे। ग्राम पंचायत तेन्दुबाय के सचिव द्वारिका प्रसाद राठौर को ग्राम पंचायत बारूला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन