19th August 2026

BREAKING NEWS

रैम्बो स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

Advertisment

छत्तीसगढ़ : दिवाली के मौके पर CG में शराब की बिक्री ने तोड़ा Record, 61 करोड़ का बिक्री आंकड़ा

Media Yodha Desk Fri, Oct 31, 2025

रायपुर: दीपावली में इस बार आबकारी विभाग ने शासन का खजाना भर दिया है. रायपुर जिले में इस दिवाली में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. यह शराब धनतेरस से लेकर भाईदूज के दूसरे दिन तक यानी 6 दिनों में बिकी है. शराब की इस बिक्री ने एक बार साबित कर दिया है कि रायपुर जिले में पियक्कड़ों की तादात अन्य जिलों की तुलना में कहीं ज्यादा है. हालांकि पिछली दिवाली की तुलना में शराब की बिक्री में इस बार एक प्रतिशत की कमी आई है.

आबकारी विभाग के जिला अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि रायपुर जिले में इस बार की दीपावली पर शराब की जमकर बिक्री हुई है. इससे विभाग का खजाना भी भरा है. सामान्य दिनों में प्रतिदिन जिले में लगभग 5 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होती है. इस तरह 6 दिनों में लगभग 30 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होती, लेकिन दिवाली में शराब की बिक्री दोगुनी हो जाती है. यही वजह है कि दिवाली के 6 दिनों में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है, जो सामान्य दिन की तुलना में दोगुनी है. धनतेरस के दूसरे दिन सबसे ज्यादा 11 करोड़ 39 लाख की शराब बिकी

त्योहार के दौरान धनतेरस के दूसरे दिन सबसे अधिक शराब की बिक्री हुई है. इस दिन 11 करोड़ 39 लाख 3 हजार 4 सौ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. इसके अलावा अन्य 5 दिनों में 8 करोड़ से लेकर 10 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन