19th August 2026

BREAKING NEWS

रैम्बो स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

Advertisment

मुंगेली में साइबर जागृति अभियान : रैम्बो स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Media Yodha Desk Wed, Aug 19, 2026

मुंगेली :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिला मुंगेली पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत रैम्बो एम.ई.एम.एच. स्कूल, मुंगेली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 503 छात्र-छात्राओं एवं 31 शिक्षकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात संकेतों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइश दी गई। नशा मुक्ति के संबंध में नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने हिदायत दी गई।

कार्यक्रम में नवीन कानूनों एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट के संबंध में भी विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा परेशानी की स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को तत्काल जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

"साइबर जागृति अभियान'' के तहत मुंगेली पुलिस द्वारा विशेष 'साइबर सेल्फी कॉर्नर' तैयार किए गए हैं। आप सभी हमारे सेल्फी पॉइंट पर आएं, अपनी एक सेल्फी लें, और इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट करके साइबर सुरक्षा का संदेश आगे बढ़ाएं। इस मुहिम से जुड़कर एक जागरूक 'साइबर वॉरियर' बनें।"

अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराध, नशे एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन