11th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

CG News : UP से आए बदमाशों ने एग रोल सेंटर के दो भाइयों का किया अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

Media Yodha Desk Fri, Sep 12, 2025

दुर्ग: भिलाई के कैंप वन इलाके में दो युवकों का अपहरण हुआ है. दोनों भाई मिलकर शुभम एग रोल सेंटर के नाम से दुकान चलाते हैं. किडनैपर्स दोनों भाइयों को कार में अगवा कर लिया. पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है.  

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को भिलाई के सुभाष चौक में एग रोल दुकान वाले विष्णु साव और शुभम साव का अपहरण कर लिया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यूपी पासिंग कार से चार लोग पहुंचे थे. उन्होंने दोनों भाइयों को कार में भरा और अगवा कर अपने साथ ले गए.

शिकायत के बाद छावनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अपहरण का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन