10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : 10 करोड़ की खेप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Media Yodha Desk Fri, Jun 12, 2026

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने भारी मात्रा में तस्करी किए जा रहे गांजा की खेप को जब्त किया है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है. यह खेप ट्रक में भरकर ओडिशा के सोनपुर से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही थी. मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बसंतपुर थाना का है.

ओडिशा के सोनपुर से एक ट्रक (RJ 14 GU 9078) में भारी मात्रा में गांजा लेकर लाया जा रहा था. शातिर तस्करों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्करी की प्लानिंग की थी. मुखबीर से सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई. पुलिस ने नाकेबंदी कर शुक्रवार तड़के 3 बजे एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया. आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लोकेश शर्मा और आमिर अंसारी बताया.

दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं. जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उनके होश उड़ गए. बोरियो में भरा करीब 1941.110 किलो गांजा बरामद किया गया. इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है. मौके पर सायबर सेल की टीम भी मौजूद रही. शुरूआती जांच में गांजा तस्करी के खिलाफ अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. बरामद गांजे की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवई की गई है. दोनों कों कोर्ट में पेश करने की तैयारी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन