19th June 2026

BREAKING NEWS

8 साल के बच्चे की खतरनाक शरारत, पेट्रोल डालकर बाइक में लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

डायल-112 के आरक्षक पर हमला, नशे में धुत युवक ने डंडे से किया वार, जवान घायल

कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, 1.05 करोड़ का दिया था झांसा

अब मंत्रालय में रिटायर्ड कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी, युवाओं की जगह बुजुर्गों की एंट्री

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट सेवा

Advertisment

खेत में दंपती पर गिरी आकाशीय बिजली : पति की मौत, गर्भवती पत्नी गंभीर घायल

Media Yodha Desk Sat, Sep 13, 2025

कोरबा : हरदी बाजार के उतरदा गांव में आज खेत में काम कर रहे दंपती पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में प्रवीण कुमार मरावी (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कीर्ति मरावी (22) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उनका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा में जारी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद पांच महीने की गर्भवती कीर्ति लगभग एक घंटे तक बेहोश रही। होश में आने के बाद उन्होंने तुरंत अपने ससुर को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को संभालकर तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार मरावी को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी कीर्ति का इलाज अभी भी गंभीर हालत में चल रहा है। इस दंपती की शादी को महज आठ महीने ही हुए थे।

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जिला मेडिकल अस्पताल से जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो मिला है। इस आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया और शव को सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है कि इस हादसे के कारण गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने के समय आसमान में काले बादल थे और अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। पुलिस और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बारिश और कड़कती बिजली के दौरान खेतों में काम करने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन