10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

CG रिश्वत कांड : सहकारी बैंक मैनेजर पर घूस मांगने का आरोप, विधवा महिला से 10 हजार रुपये की डिमांड का VIDEO वायरल

Media Yodha Desk Mon, Jun 15, 2026

CG Rishwat: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बैंक मैनेजर एक महिला से पैसे लेते नजर आ रही हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला सहकारी बैंक की निपनिया शाखा का है। निपनिया गांव की रहने वाली खेलन बाई सतनामी ने जनदर्शन में कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि उनके पति रूपदास सतनामी का करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद पति के खाते में लगभग 1 लाख 1 लाख 10 हजार रुपए जमा थे, जिन्हें निकालने के लिए उन्हें बैंक के कई चक्कर लगाने पड़े। महिला का कहना है की पैसे निकालने के बदले बैंक मैनेजर ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।  बता दें आरोपी बैंक मैनेजर का नाम अनीता बताया हा रहा है। जिसपर महिला ने खाते से रकम निकालने की प्रक्रिया पूरा करने के बदले 10 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। बाद में बातचीत के दौरान यह रकम घटाकर 5 हजार रुपए कर दी गई। महिला का कहना है कि मजबूरी में उन्हें पैसे देने पड़े, क्योंकि पति के खाते की राशि निकालने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था।

बताया जा रहा है की महिला के साथ बैंक पहुंचे एक दूसरे गांव वाले ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। जिसमें मैनेजर महिला से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वह महिला के बेटे से पैसों के बारे में पूछती हैं। बेटे के 5 हजार रुपए होने की बात कहने पर मैनेजर पैसे लेती नजर आती हैं। वायरल वीडियो में मैनेजर को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है की "कभी भी कोई काम हो तो मेरे पास आना।" शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के साथ वीडियो भी प्रशासन को सौंपा गया है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन