13th August 2026

BREAKING NEWS

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अल-कायदा से जुड़े संगठन AQIS का सामने आया नाम

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

हिरासत में मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, CBI जांच के साथ पीड़ित परिवार को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ेगा, राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी गुट्टा मांदर की थाप

Advertisment

Chhattisgarh : धान खरीदी से पहले बिचौलियों की साजिश, ओडिशा से धान लाकर सीमावर्ती जिलों में अवैध स्टॉकिंग

Media Yodha Desk Fri, Oct 10, 2025

गरियाबंद: धान खरीदी शुरू होने से पहले ओडिसा की सीमा से लगे क्षेत्रों में बिचौलिए फिर सक्रिय हो गए हैं. हमेशा की तरह ओडिसा से धान लाकर समर्थन मूल्य में खपाने के लिए अवैध भंडारण शुरू कर दिया है. बिचौलियों की सक्रियता देखते हुए अब प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. बीती रात देवभोग तहसीलदार ने ओडिसा नवरंगपुर जिले की सीमा से 400 बोरा से ज्यादा मात्रा में धान भर कर आ रहे ओडिसा पासिंग ट्रक को जप्त कर लिया है.

सूचना मिली थी कि यह ट्रक लगातार सीमावर्ती इलाके में धान डंप कर रहा है. पकड़े जाने पर ट्रक चालक कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा सका. दरअसल, इलाके के कृषि रकबे में प्रति एकड़ अधिकतम 10 से 12 क्विंटल धान की पैदावारी होती है, जबकि सरकार 20 क्विंटल तक खरीदी करती है. अंतर की मात्रा को भरपाई करने के लिए किसान ओडिसा से लाते हैं. ओडिसा में धान की दोनों सीजन में बंफर पैदावारी होती है, ऐसे में कम कीमत में लाकर बिचौलिए भी जमकर मुनाफाखोरी करते हैं. TAGS

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन