11th August 2026

BREAKING NEWS

सिंह-कुंभ राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नौकरी और करियर में बनेंगे नए अवसर; जानें सभी राशियों का हाल

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

Advertisment

खराब सड़क को लेकर अनोखा प्रदर्शन : सड़क पर नारियल चढ़ाया, अगरबत्ती जलाकर शख्स ने किया पूजा-पाठ

Media Yodha Desk Tue, Sep 16, 2025

खैरागढ़ : जिले की टूटी-फूटी सड़कों पर अब जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय युवक दिनेश साहू ने ऐसा अनोखा विरोध किया, जिसने प्रशासन और नेताओं दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया। युवक ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों को माला पहनाई, अगरबत्ती जलाई और नारियल चढ़ाकर जसगीत गाते बाकायदा पूजा भी की।

इस व्यंग्यात्मक प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा और लोग इसे नेताओं के झूठे वादों और प्रशासन की नाकामी पर करारा प्रहार बता रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क की दुर्दशा किसी एक जगह की नहीं बल्कि पूरे जिले की है।

खैरागढ़ जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले दुर्ग, धमधा, कवर्धा, राजनांदगांव, लांझी और डोंगरगढ़ रोड पर गड्ढों का ऐसा आलम है कि सड़कें गायब और गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार मरम्मत के लिए कोई सुध नहीं ले रहे। चुनावी मंचों से विकास और चमचमाती सड़कों के वादे करने वाले नेता अब खामोश हैं और जिम्मेदार अधिकारी फाइलों में रिपोर्ट दबाकर बैठे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन