20th June 2026

BREAKING NEWS

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

जानिए क्यों कट रहे हैं ₹100 और कैसे बच सकते हैं इस चार्ज से

छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

छत्तीसगढ़ सरकार देगी 2 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर, आदेश जारी

Advertisment

CG News : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर CM साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Media Yodha Desk Thu, Oct 2, 2025

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा देने में उपयोगी हैं और हम सबको उनसे प्रेरणा मिलती है.

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी और सेवा को सर्वोपरि रखा. उन्होंने जय जवान जय किसान का का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री जी की निष्ठा और ईमानदारी हमेशा नागरिकों को प्रेरित करती रहेगी.

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव  उपस्थित थे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन