8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

बिलासपुर रेलवे डिपो हादसा : एसी कोच साफ करते समय क्लीनर झुलसा, हालत नाजुक

Media Yodha Desk Sat, Aug 23, 2025

बिलासपुर : रेलवे कोचिंग डिपो में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जिसने रेलवे प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। मूलमुला निवासी प्रताप बर्मन, जो एक ठेकेदार के अधीन क्लीनर के रूप में काम करता है, एसी कोच की सफाई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। प्रताप की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और वह इस समय अपोलो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, प्रताप शनिवार को रोज की तरह ड्यूटी पर डिपो पहुंचा और दोपहर करीब 1 बजे एसी कोच के ऊपर चढ़कर सफाई करने लगा। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से अचानक करंट दौड़ा और वह उसकी चपेट में आ गया। चश्मदीद कर्मचारियों ने बताया कि प्रताप को लगातार दो बार जोरदार करंट लगा। झटके इतने तेज थे कि वह कुछ देर तक कोच की छत पर तड़पता रहा और फिर नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर, नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आईं, साथ ही शरीर के बड़े हिस्से पर गंभीर जलन हो गई।

इलाज के नाम पर अव्यवस्था

हादसे के बाद प्रताप को तुरंत रेलवे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां आवश्यक उपकरण और इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। मजबूरी में उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि वहां भी बर्न वार्ड की स्थिति बेहद दयनीय पाई गई। अंततः उसे निजी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताया। इलाज में देरी और अव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाओं ने मजदूर की पीड़ा को और बढ़ा दिया।

कर्मचारियों का गुस्सा और मांग

इस घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार मजदूरों को सिर्फ काम लेने का साधन मानता है, उनकी जान की कीमत किसी के लिए मायने नहीं रखती।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन