14th August 2026

BREAKING NEWS

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकता

मानसून रहेगा मेहरबान, 48 घंटे तक बरसेंगे बादल; इन इलाकों में भारी बारिश का खतरा

बोलीं- ‘कभी रेमो तो कभी अन्नियन बन जाता था’; बताया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द

शरीर के ये 6 संकेत न करें नजरअंदाज, हो सकती है अंदरूनी समस्या

सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! 15,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म

Advertisment

CG शराब घोटाला : चैतन्य बघेल 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड में, जमानत याचिका पर सुनवाई इस दिन

Media Yodha Desk Mon, Oct 6, 2025

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल को आज एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया गया है. ईओडब्ल्यू ने चैतन्य बघेल को 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा.

बता दें कि ईओडब्ल्यू ने चैतन्य बघेल को 13 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की है. रिमांड खत्म होने पर आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. चैतन्य को 13 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. वहीं चैतन्य बघेल के बेल के लिए ईओडब्ल्यू कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई है, जिस पर सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी.

भूपेश बघेल ने कोर्ट में बेटे चैतन्य से की मुलाकात

सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कोर्ट पहुंचे और अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात की. चैतन्य बघेल और वकील से कोर्ट के फैसलों की जानकारी ली.

बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने आज चैतन्य बघेल को अदालत में पेश किया, क्योंकि उनकी रिमांड आज समाप्त हो गई थी. उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चैतन्य बघेल ने अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई आगामी 8 तारीख को होगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन