14th August 2026

BREAKING NEWS

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकता

मानसून रहेगा मेहरबान, 48 घंटे तक बरसेंगे बादल; इन इलाकों में भारी बारिश का खतरा

बोलीं- ‘कभी रेमो तो कभी अन्नियन बन जाता था’; बताया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द

शरीर के ये 6 संकेत न करें नजरअंदाज, हो सकती है अंदरूनी समस्या

सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! 15,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म

Advertisment

Teacher Bharti 2026 : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! 15,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म

Media Yodha Desk Fri, Aug 14, 2026

Teacher Bharti 2026: सरकारी स्कूल में टीचर के पदों पर नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्राइमरी और हाई स्कूल में सरकारी शिक्षक के कुल 15 हजार पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में अगर आप सरकारी टीचर के भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप बहुत जल्द ऑफिशियल वेबसाइट schooleducation.karnataka.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें, यह भर्ती कर्नाटक के प्राइमरी और हाई स्कूल में निकली है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त, 2026 से शुरू हो जाएगी। साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 07 सितंबर निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन होने के बाद वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

भर्ती संबंधित विविरण

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी, पदानुसार भर्ती संबंधित विवरण की जानकारी नीचे दी गई है।

पद का नाम

कुल पद

जीपीएसटीआर

8,500

असिस्टेंट मास्टर (एएम)

4,500

प्राइमरी स्कूल टीचर

900

फिजिकल एजुकेशन टिचर

600

कंप्यूटर साइंस टीचर

500

आवेदन करने के लिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री B.Ed/D.Ed/TET भी होनी चाहिए।

आयु-सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन