17th June 2026

BREAKING NEWS

रूस का बॉम्बर विमान हुआ क्रैश, साइबेरिया के जंगलों में गिरा प्लेन, मची अफरा-तफरी - VIDEO

मैदान पर विषेन हालाम्बागे से हुई तीखी नोकझोंक

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन, 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Advertisment

हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट : Durg, Raigarh, Korba और Bastar में बनेंगे नए एयरपोर्ट, देशभर में 28,840 करोड़ का निवेश

Media Yodha Desk Fri, Apr 10, 2026

New Airports in CG : केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर बड़ी पहल की जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार राज्य के दुर्ग, रायगढ़, कोरबा और बस्तर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में नए एयरपोर्ट विकसित किए जाने की संभावना है, हालांकि इनमें से अंतिम रूप से तीन स्थानों का चयन किया जाएगा।

अगले 3 महीनों में तय होंगे एयरपोर्ट लोकेशन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय इन प्रस्तावित स्थलों का तकनीकी और व्यावहारिक मूल्यांकन करने के बाद संबंधित राज्यों को अंतिम सूची जारी करेगा, जिसके आधार पर आगे एयरपोर्ट निर्माण की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में अगले तीन महीनों के भीतर स्थानों को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मांग, तैयारी और आवश्यकताओं के आधार पर क्षेत्रों का चयन करना है, ताकि वहां हवाई सेवा का विस्तार प्रभावी ढंग से किया जा सके। इस योजना के माध्यम से न केवल हवाई यात्रा को अधिक सुलभ, किफायती और समावेशी बनाया जाएगा, बल्कि बुनियादी ढांचे के विकास को भी गति मिलेगी, जिससे दूरस्थ और उभरते क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

दुर्ग, रायगढ़, कोरबा व बस्तर में बनेगा नया एयरपोर्ट

बता दें कि देशभर में 100 एयरपोर्ट का विकास, 120 नए गंतव्य शामिल है। पहाड़ी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, द्वीपीय केंद्र शासित प्रदेशों, उत्तर पूर्वी क्षेत्र और आकांक्षी जिलों में 200 हेलीपैड का निर्माण और विकास को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार की यह पहल भारत के एविएशन सेक्टर में एक बड़ा बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में प्रस्तावित नए एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे बल्कि स्थानीय विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन