10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

Chhattisgarh : घर में अचानक लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Media Yodha Desk Wed, Sep 3, 2025

राजनांदगांव : शहर के भरकापारा मोहल्ले के एक मकान में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से लाखों रुपए की घरेलू संपत्ति जलकर खाक हो गई। आगजनी की वजह अभी तक स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। ऐसा अंदेशा है कि शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से आग लगी है। अचानक आग लगने से घर में मौजूद सदस्य घर से बाहर निकले। किसी की जनहानि की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक भरकापारा की रहने वाली प्रतिमा वासनिक अपने बच्चों के साथ आज सुबह रोजमर्रा के कार्य में व्यस्त थी। बच्चे घर में खेलने में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। महिला बच्चों को लेकर बाहर आई। देखते ही देखते घर में रखे टीवी से लेकर आलमारी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान आग से नष्ट हो गए। बताया जा रहा है कि भरकापारा वार्ड नं. 26 आम्बेडकर मूर्ति के सामने रहने वाली प्रतिमा वासनिक एक सामाजिक महिला है। वह बौद्ध समाज के कार्य में आगे रहती है।

इस बीच घरलू संपत्ति के अलावा नगद राशि भी आग के जद में आ गया। घटना की खबर के बाद पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन