21st April 2026

BREAKING NEWS

इंस्टाग्राम रील्स की आड़ में बड़ा क्रिकेट सट्टा रैकेट उजागर, खेमानी गिरफ्तार, करण अब भी फरार

24x7 शिकायत दर्ज कर सकेंगे नागरिक

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा फैसला, कोरबा–बेंगलुरु के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

बार विवाद ने लिया हिंसक रूप, किराना व्यापारी पर बीयर बोतल से हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

समर वेकेशन में राहत! रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर सफर को बनाया बेहद आसान

Advertisment

Sex Racket : शहर की कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, कॉलोनी के रहवासियों ने खुद मारी रेड, कई लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

Media Yodha Desk Sun, Mar 8, 2026

Sex Racket: छत्तीसगढ़ में लगातार सख्त कार्रवाई के बावजूद देह व्यापार जैसे संगठित अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से समय-समय पर ऐसे मामलों का खुलासा हो रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में पुलिस ने एक किराए के मकान में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवतियों समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक किराए के मकान में पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से की जा रही थी। आसपास रहने वाले लोगों को मकान में लगातार अजनबी लोगों की आवाजाही पर संदेह था। शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी शुरू कर दी।

मौके से दो युवतियां और तीन युवक पकड़े गए

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए तीनों युवक धमतरी जिले के ही निवासी हैं, जबकि दोनों युवतियां मध्यप्रदेश के बैतूल क्षेत्र की बताई जा रही हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से इलाके का माहौल खराब हो रहा था और इसकी शिकायत भी लंबे समय से की जा रही थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। मामले में अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन