21st August 2026

BREAKING NEWS

सिस्कोल फैक्ट्री में जॉब हैंडलिंग के दौरान हादसा, मजदूर की मौत से मचा हंगामा

काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, दानपेटी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार

शर्त लगाकर पानी में उतरा युवक, डूबने से मौत

धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों पर ED का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

त्विषा शर्मा के 20 लाख रुपये चीन के शेयर बाजार में लगाना चाहते थे गिरिबाला और समर्थ सिंह, CBI चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Advertisment

पेट्रोल पंप के पास सनसनी : युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, हत्या की कोशिश

Media Yodha Desk Thu, Oct 2, 2025

अंबिकापुर : अमूमन शांत समझे जाने वाले अंबिकापुर शहर में इन दिनों कानून-व्यवस्था का हाल बेहाल है। शहर में चोरी, मारपीट जैसे घटनाओं में इजाफा हुआ है। हालांकि स्थानीय पुलिस लगातर असामाजिक तत्वों और अशांति फ़ैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन अंबिकापुर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय और डर व्याप्त है।

ताजा मामला चाकूबाजी का है। जानकारी के मुताबिक़ पेट्रोल पम्प पर काम करने वाली एक युवती पर एक शख्स ने जानलेवा हमला किया है। चाकू से हुए हमले के बाद युवती को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर ही हमले में प्रयुक्त चाकू को छोड़कर फरार होने की फिराक में था। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाई और दौड़कर हमलावर युवक को धर दबोचा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह पूरी घटना चोपड़ापारा काली मंदिर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई घटित हुई है। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन