14th August 2026

BREAKING NEWS

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकता

मानसून रहेगा मेहरबान, 48 घंटे तक बरसेंगे बादल; इन इलाकों में भारी बारिश का खतरा

बोलीं- ‘कभी रेमो तो कभी अन्नियन बन जाता था’; बताया टॉक्सिक रिश्ते का दर्द

शरीर के ये 6 संकेत न करें नजरअंदाज, हो सकती है अंदरूनी समस्या

सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! 15,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म

Advertisment

CG में बड़ी सफलता : 21 नक्सलियों ने AK-47 समेत हथियार डाल किए आत्मसमर्पण, पुलिस ने Red Carpet बिछा किया स्वागत

Media Yodha Desk Wed, Oct 29, 2025

कांकेर : जिले में सक्रिय रहे 21 नक्सलियों ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। जंगलवार कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी नक्सलियों का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया। बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को संविधान की प्रति भेंट कर मुख्यधारा में उनका स्वागत किया।

नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी अभियान के बीच पुलिस ने हाल ही में अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब मुठभेड़ की जगह आत्मसमर्पण को प्राथमिकता दी जा रही है।

पुलिस ने नक्सलियों को साफ संदेश दिया था कि यदि वे आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटते हैं तो उनका स्वागत होगा अन्यथा फोर्स कार्रवाई के लिए तैयार है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन