15th August 2026

BREAKING NEWS

धन लाभ से लेकर करियर तक कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

Advertisment

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता : मुंगेली पुलिस ने 1 माह में 94 गुमशुदा लोगों को किया सकुशल बरामद

Media Yodha Desk Tue, May 5, 2026

मुंगेली:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला मुंगेली के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की पतासाजी हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक *“ऑपरेशन मुस्कान”* को प्राथमिकता देते हुए सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबित गुमशुदगी प्रकरणों की समीक्षा करते हुये पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी एकत्रित कर उनके संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही थी, पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों, मुखबिर तंत्र, एवं अन्य जिलों/राज्यों (उत्तरप्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, हैदराबाद एवं अन्य राज्यों) की पुलिस से समन्वय स्थापित कर खोजबीन की गई। इसके अतिरिक्त बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों एवं संभावित स्थानों पर सतत् निगरानी रखी गई।

अभियान के फलस्वरूप *दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026* तक *"ऑपरेशन मुस्कान"* के तहत 29 बालिका, गुमशुदा 48 महिला एवं 17 पुरुषों (कुल 94) को विशेष अभियान के तहत सकुशल दस्तयाब किया गया, दस्तयाब किए गए सभी व्यक्तियों एवं बच्चों को विधिवत कार्रवाई पूर्ण कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, अपने परिजनों को सकुशल पाकर परिवारजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई। कई परिजनों ने भावुक होकर मुंगेली पुलिस का आभार व्यक्त किया एवं पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की गई।

संपूर्ण अभियान मुंगेली पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की खोजबीन हेतु निरंतर अभियान चलाये जा रहे है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन