20th June 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

Advertisment

महिला आयोग विवाद : नाराज सदस्य पहुंचे राजभवन, राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

Media Yodha Desk Thu, Oct 9, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की कार्यप्रणाली को लेकर अन्य सदस्यों ने मोर्चा खोल रखा है। महिला आयोग का विवाद अब राजभवन पहुंच गया है। दो दिन पहले सुनवाई का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद सदस्यों ने राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर आयोग की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

नाराज सदस्यों लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया और दीपिका सोरी ने राज्यपाल डेका से भेंट कर शिकायती पत्र के साथ दस्तावेज सौंपे और राज्यपाल से राज्य शासन से हस्तक्षेप की मांग की। सदस्यों ने राज्यपाल को महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए बताया कि महिला आयोग एक संवैधानिक संस्था है, यहां संविधान के अनुसार कार्य होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

राज्यपाल डेका ने सदस्यों की बातें सुनी और राज्य शासन से इस संबंध में जवाब मांगने का भरोसा दिलाया। नाराज सदस्य राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने मुख्यमंत्री निवास गए, लेकिन सीएम दूसरे कार्यक्रमों में गए थे, जिसके कारण मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन