20th August 2026

BREAKING NEWS

रैम्बो स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर IG राम गोपाल गर्ग सख्त, फर्जी SIM बेचने वाले POS एजेंटों पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर बैंक-कोषालय रहेंगे बंद, 28 अगस्त की छुट्टी में बड़ा बदलाव

बल्लेबाज के खतरनाक शॉट से अंपायर धर्मेश भारद्वाज घायल, ICU में कराया गया भर्ती

Advertisment

WhatsApp यूजर्स को लगेगा झटका : अब चैटिंग के लिए देना पड़ सकता है पैसा, आ रहा सब्सक्रिप्शन प्लान

Media Yodha Desk Wed, Jan 28, 2026

WhatsApp चलाने के लिए जल्द ही आपको पैसे देने पड़ सकते हैं. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कंपनी एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रही है, जिसके तहत यूजर्स को एड-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा. यानी अगर आप व्हाट्सऐप स्टेटस और चैनल में एड नहीं देखना चाहते तो पेड प्लान सब्सक्राइब करना पड़ सकता है. अभी तक इस प्लान को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका फोकस एड-फ्री एक्सपीरियंस पर ही रहेगा.

व्हाट्सऐप पर पिछले साल शुरू हुई थी एड की शुरुआत

मेटा ने पिछले साल व्हाट्सऐप स्टेटस और चैनल में एड दिखाना शुरू किया था. कंपनी के इस फैसले का खूब विरोध हुआ. अब तक एड-फ्री एक्सपीरियंस लेते हुए व्हाट्सऐप यूजर्स को यह बदलाव पसंद नहीं आया था. हालांकि, विरोध के बावजूद मेटा ने अपना फैसला नहीं बदला. अब कंपनी नया प्लान बना रही है, जिसमें एड-फ्री एक्सपीरियंस के लिए यूजर्स को पैसे चुकाने पड़ सकते हैं. व्हाट्सऐप के 2.26.3.9 वर्जन में ऐप कोड में इसके नए स्ट्रिंग देखे गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी नए सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रही है.

प्रीमियम फीचर्स की संभावना कम

अभी सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत, इसके फीचर्स और रोल आउट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लान का फोकस केवल एड हटाने पर रहेगा और इसमें कोई प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना बहुत कम है. साथ ही इसके अवेलेबिलिटी को लेकर भी अभी तक तस्वीर साफ नहीं है. मेटा ने कुछ सेलेक्टेड जगहों पर फेसबुक और इंंस्टाग्राम के एड-फ्री सब्सक्रिप्शन ऑप्शन लॉन्च किए थे, लेकिन ये यूरोपीय संघ के दबाव के चलते किया गया था. ऐसे में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि व्हाट्सऐप इस सब्सक्रिप्शन प्लान को ग्लोबली यूजर्स के लिए रोल आउट करेगी या सेलेक्टेड जगहों पर ही इसे पेश किया जाएगा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन