14th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

Phone Hijack Scam Alert : एक कॉल में उड़ सकते हैं आपके बैंक के पैसे, जानिए कैसे बचें इस नए फ्रॉड से

Media Yodha Desk Sun, Mar 29, 2026

Phone Hijack Scam Alert: आजकल साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. पहले जहां डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड सामने आए थे वहीं अब एक नया तरीका तेजी से फैल रहा है फोन हाईजैक स्कैम. इसमें हैकर्स सीधे आपके स्मार्टफोन पर कब्जा कर लेते हैं और फिर आपकी ही जानकारी का इस्तेमाल करके बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं.

इस तरह के मामलों में कई बार सिर्फ एक छोटी सी गलती जैसे कोई लिंक खोलना या छोटी रकम का पेमेंट करना बहुत बड़ा नुकसान करा सकती है. हाल ही में सामने आए एक मामले में, ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया. उन्होंने खुद को सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर भरोसा जीत लिया. इसके बाद एक साधारण-सा काम बताया गया नाम अपडेट करने के लिए एक फाइल डाउनलोड करना और एक छोटी सी राशि का भुगतान करना.

महिला ने इसे सामान्य प्रक्रिया समझकर निर्देश मान लिए. लेकिन यही वह पल था जब हैकर्स ने फोन तक अपनी पहुंच बना ली. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे जरूरी जानकारी हासिल की और बैंक खाते से बड़ी रकम निकाल ली. यह पूरा खेल इतनी चालाकी से होता है कि कई बार पीड़ित को तब तक पता ही नहीं चलता जब तक नुकसान हो चुका होता है.

जब कोई डिवाइस हैकर्स के नियंत्रण में चला जाता है तो वे उसमें मौजूद संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं. इसमें बैंकिंग डिटेल्स, मैसेज, OTP और यहां तक कि पर्सनल डॉक्यूमेंट्स भी शामिल हो सकते हैं. इसके बाद वे इन जानकारियों का इस्तेमाल करके पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं या फिर आपके नाम पर दूसरी धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं.

इस तरह के स्कैम से बचने के लिए सबसे जरूरी है सतर्क रहना. अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको WhatsApp, SMS या ईमेल के जरिए कोई लिंक भेजता है या फाइल डाउनलोड करने को कहता है तो तुरंत सावधान हो जाएं.

कभी भी बिना जांचे-परखे किसी लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई ऐप या फाइल डाउनलोड करें. अक्सर इन्हीं के जरिए फोन में मालवेयर डाला जाता है जिससे हैकर्स को एक्सेस मिल जाता है.

इसके अलावा, किसी के साथ अपना OTP, PIN या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा करने से हमेशा बचें. पर्सनल डॉक्यूमेंट्स भी बिना जरूरत किसी को न दें क्योंकि उनका गलत इस्तेमाल कर आपके नाम पर सिम कार्ड तक जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन