7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

रायपुर : : पीएम सूर्य घर योजना से ओमप्रकाश उपाध्याय को मिली मुफ्त बिजली और ऊर्जा स्वतंत्रता

भारत सरकार की ‘‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’’ देश के लाखों घरों को बिजली बिल से राहत देकर ऊर्जा आत्मनिर्भर बना रही है। इसी योजना का लाभ उठाते हुए सतपता, विश्रामपुर के श्री ओमप्रकाश उपाध्याय ने अपनी छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर मिसाल पेश की है।

सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 3KW तक के सोलर सिस्टम पर केन्द्र सरकार से 78,000 रुपये और राज्य सरकार से 30,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसका फायदा सीधे उपभोक्ता को मिलता है, जिससे सोलर सिस्टम लगाना किफायती हो जाता है और आम लोगों की जेब पर बोझ नहीं पड़ता।

श्री उपाध्याय ने 7 मार्च 2025 को ऑनलाइन आवेदन कर डिस्कॉम के पंजीकृत वेंडर से यह सिस्टम लगवाया। उनके अनुसार, उनके घर में रोजाना औसतन 12 से 13 यूनिट बिजली खर्च होती है जबकि उनका सोलर सिस्टम रोज 17 से 19 यूनिट बिजली पैदा कर रहा है। इसका सीधा फायदा यह हुआ कि उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और अब माइनस में चल रहा है। हर महीने उन्हें क्रेडिट यूनिट का भी लाभ मिल रहा है।

श्री उपाध्याय का कहना है कि *‘‘पीएम सूर्य घर योजना आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हर परिवार को इसका लाभ उठाना चाहिए। इससे न सिर्फ बिजली खर्च से राहत मिलती है बल्कि हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकता है।’’

केंद्र और राज्य सरकार की यह योजना न सिर्फ ऊर्जा बचत को बढ़ावा दे रही है बल्कि हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है।

अगर आप भी अपने घर पर सोलर रूफटॉप लगवाना चाहते हैं तो ‘‘पीएम सूर्य घर’’ योजना की वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

➡️ यहां क्लिक करें और तुरंत पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन करें!

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन