17th April 2026

BREAKING NEWS

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Advertisment

iPhone यूजर्स सावधान : साइबर अटैक से बचने के लिए Apple ने दी जरूरी सलाह

Media Yodha Desk Sat, Feb 14, 2026

Apple ने इसी हफ्ते iOS 26.3 अपडेट रोल आउट की थी. अगर आप आईफोन यूजर हैं तो अवेलेबल होते ही इस अपडेट को इंस्टॉल कर लें. खुद ऐप्पल ने यह सलाह दी है. कंपनी ने कहा है कि iOS 26.3 में कई बग फिक्स और सिक्योरिटी अपडेट शामिल हैं. ऐप्पल ने इसमें 39 सिक्योरिटी बग्स के पैचेज जारी किए हैं. इन 39 बग्स में एक ऐसा बग है, जिसका इस्तेमाल आईफोन की हैकिंग के लिए किया जा रहा है.

इस बग के कारण हो रही थी हैकिंग की कोशिश

ऐप्पल ने बताया कि डायनामिक लिंक एडिटर से जुड़ी एक सुरक्षा खामी का दुरुपयोग किया जा रहा था. जब भी आईफोन या मैकबुक पर कोई प्रोग्राम लॉन्च होता है तो सबसे पहले यही कोड ओपन होता है. इस कोड में आई खामी के कारण हैकर्स आईफोन की एक्सेस ले सकते थे. ऐप्पल ने भी इस बात को मानते हुए कहा है कि उसे इस इश्यू की जानकारी है. इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस की एक्सेस अपने हाथ में ले सकते थे. अब कंपनी की तरफ से इसे फिक्स कर दिया गया है.

अपडेट इंस्टॉल करने में न करें देरी

अगर आपके पास आईफोन है और आप पुराने सॉफ्टवेयर को यूज कर रहे हैं तो इसे तुरंत अपडेट कर लें. अपने आईफोन में iOS 26.3 इंस्टॉल करने के लिए सेटिंग में जाकर जनरल में जाएं और यह सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें. इसके बाद इंस्ट्रक्शन फॉलो करते हुए अपडेट को इंस्टॉल कर लें.

iOS 26.3 में आईफोन से एंड्रॉयड पर डेटा शेयरिंग हुई आसान

iOS 26.3 में ऐप्पल ने बग फिक्स करने और ओवरऑल सिस्टम स्टेबिलिटी को सुधारने पर जोर दिया गया है. हालांकि, इसमें एक नई प्रोसेस जोड़ी गई है, जो आईफोन से एंड्रॉयड और एंड्रॉयड से आईफोन स्विच करना आसान कर देगी. ऐप्पल ने इस अपडेट में एक टूल जोड़ा है, जिससे क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग आसान हो जाएगी. इसकी मदद से यूजर्स अपने आईफोन को एंड्रॉयड फोन के पास रखकर ऐप्स, फोटोज, मैसेज और फोन नंबर आदि शेयर कर सकेंगे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन