8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

: Mahindra- Hyundai और Skoda की SUV खरीदने वालों के लिए शानदार अवसर

admin Mon, Jun 24, 2024

अगर आप महिंद्रा, हुंडई और स्कोडा की नई SUV खरीदने का विचार कर रहे हैं |

तो जून का महीना आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है।

इन कंपनियों ने अपने पुराने स्टॉक को खाली करने के लिए ग्राहकों को चार लाख रुपये तक की छूट देने का ऐलान किया है।

महिंद्रा ने सबसे अधिक छूट की पेशकश की है |

जबकि हुंडई और स्कोडा ने भी आकर्षक ऑफर दिए हैं।

हालांकि, ये छूटें केवल स्टॉक खत्म होने तक ही मान्य हैं।

 महिंद्रा कारों पर भारी छूट

महिंद्रा जून में अपनी इलेक्ट्रिक SUV XUV400 EV पर 4.40 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रही है।

इस कार की कीमत 15.49 लाख रुपये से 17.49 लाख रुपये के बीच है।

यह कार दो बैटरी पैक के साथ आती है और एक बार चार्ज करने पर 375 किलोमीटर तक चलती है।

कंपनी अपनी फ्लैगशिप SUV XUV700 पर भी 1.50 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।

इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये से 27.14 लाख रुपये तक है।

इसके अलावा डीजल-पावर्ड महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के टॉप मॉडल Z8 पर 1 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।

इसके पेट्रोल मॉडल पर 60,000 रुपये की फ्लैट छूट दी जा रही है।

स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.60 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये तक है और यह SUV दो इंजन विकल्पों के साथ आती है |

जिसमें 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल शामिल हैं।

अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र

 हुंडई कारों पर भी शानदार ऑफर  

[caption id="attachment_4492" align="alignnone" width="718"] हुंडई कारों पर भी शानदार ऑफर   हुंडई कारों पर भी शानदार ऑफर credit Hyundai[/caption]

Hyundai भी अपने पुराने स्टॉक को खाली करने के लिए जून में अच्छे डिस्काउंट की पेशकश कर रही है।

 वेन्यू पर 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा, Hyundai एक्सटर पर 10,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

हुंडई ग्रैंड i10 निओस की कीमत 5.92 लाख रुपये से 8.56 लाख रुपये के बीच है  |

और इसे खरीदने पर ग्राहक 48,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

हुंडई i20 पर भी 45,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस कार की कीमत 7.04 लाख रुपये से शुरू होती है।

स्कोडा कुशाक और स्कोडा स्लाविया पर भी ऑफर

[caption id="attachment_4491" align="aligncenter" width="1024"]स्कोडा कुशाक और स्कोडा स्लाविया पर भी ऑफर स्कोडा कुशाक और स्कोडा स्लाविया पर भी ऑफर credit Skoda[/caption]

बिक्री बढ़ाने के लिए, स्कोडा ने भी अपनी सेडान कार स्लाविया और मिडसाइज SUV कुशाक की कीमतों में कमी की है।

इन कारों पर 2.19 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।

स्कोडा का यह ऑफर सीमित समय के लिए है|

इसलिए ग्राहक जल्द से जल्द इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन