: छत्तीसगढ़ के तीन एयरपोर्ट होंगे अपग्रेड, वित्त विभाग ने राशि की मंजूर, बिलासपुर में नाइट लैंडिंग होगी संभव
admin Mon, Dec 2, 2024
बिलासपुर एयरपोर्ट में एप्रन विस्तार और नाइट लैंडिंग के लिए होगा काम : वित्त विभाग ने बिलासपुर एयरपोर्ट में एप्रन विस्तार और लाइटिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 96 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है. एप्रन विस्तार कार्य के तहत एयरपोर्ट के उड़ान पट्टी के आसपास के क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा. जिससे विमानों की पार्किंग और संचालन में मदद मिलेगी.वहीं लाइटिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा.ताकि रात के समय विमान संचालन सुरक्षित तरीके से हो.
जगदलपुर एयरपोर्ट के लिए 20 करोड़ : जगदलपुर एयरपोर्ट के लिए एयरस्ट्रिप सुधार के लिए 20.40 करोड़ की राशि मंजूर की गई है. इससे एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी. आइसोलेशन वे का निर्माण विमान को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित खड़ा रखने के लिए किया जाता है, जबकि सड़क का चौड़ीकरण यातायात में सुगमता लाएगा. वायर फेंसिंग से एयरपोर्ट के चारों ओर सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा.
इसी तरह अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 27.92 लाख की राशि स्वीकृत दी गई है. ये राशि एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे और संचालन क्षमता में सुधार लाने के लिए उपयोग की जाएगी.
1354 करोड़ की लागत से रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर स्टेशन का हो रहा डेवलपमेंट
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन