7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

Android Smartphones Are At Risk : हो जाएं सावधान! करोड़ों एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर आ गया बड़ा खतरा, बचने के लिए तुरंत करना होगा यह काम

Media Yodha Desk Sun, Mar 15, 2026

Android Smartphones Are At Risk: अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं तो एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है. दरअसल, रिसर्चर ने मीडियाटेक के एंड्रॉयड चिपसेट में सुरक्षा खामी का पता लगाया गया है, जिसकी मदद से यूजर डेटा चोरी हो सकता है. इस कारण मीडियाटेक चिपसेट यूज करने वाले करोड़ों एंड्रॉयड फोन अब हैकर्स के निशाने पर आ गए हैं. चिपसेट की खामी के कारण हैकर्स यूजर के डिवाइसेस से एक सिंपल USB कनेक्शन की मदद से प्रोटेक्टेड डेटा को डिक्रिप्ट कर सकते हैं, भले ही यूजर का फोन बंद है.

एक मिनट से भी कम टाइम में मिली एक्सेस

Ledger के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर Charles Guillemet का दावा है कि इस सुरक्षा खामी के कारण करोड़ों स्मार्टफोन पर खतरा मंडरा रहा है. Ledger के रिसर्चर ने CMF Phone 1 पर इस खामी को टेस्ट किया था. इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट लगा हुआ है. रिसर्चर आसानी से इस फोन की सिक्योरिटी को बाईपास करते हुए इंफोर्मेशन निकालने में कामयाब हो गए. इस काम में उन्हें 45 सेकंड का समय लगा, जबकि फोन बंद था. रिसर्चर के पास फोन की डिक्रिप्ट स्टोरेज को एक्सेस करने का भी ऑप्शन था.

मालवेयर की भी जरूरत नहीं

इस खामी का फायदा उठाने के लिए अटैकर्स को मालवेयर इंस्टॉल करने की भी जरूरत नहीं है. उन्हें फोन को कुछ सेकंड्स के लिए कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करना है और वो फोन से पिन, पासवर्ड समेत सारी जरूरी जानकारी चुरा सकते हैं.

दुनियाभर के यूजर्स के लिए खतरा

इंडस्ट्री के जानकारों का अनुमान है कि दुनियाभर में करीब 25 प्रतिशत एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर लगे हुए हैं. इसका मतलब है कि लगभग हर चौथा एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर इस खामी से प्रभावित हो सकता है. मीडियाटेक को भी इस खामी की जानकारी है और कंपनी ने इसके लिए सिक्योरिटी पैच भी रिलीज कर दिया है. कंपनी ने सभी यूजर्स को अपना फोन अपडेट करने की सलाह दी है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन