8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

India vs South Africa : दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव? इस खिलाड़ी को मौका मिलना मुश्किल

Media Yodha Desk Thu, Dec 11, 2025

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 इं​टरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। पहला मैच भारतीय टीम ने 101 रनों के भारी अंतर से अपने नाम किया था। अब दूसरे मैच की बारी है। भारतीय टीम ने भले ही पहले मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया हो, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम पलटवार कर सकती है। इस बीच समझने की कोशिश करते हैं कि क्या भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव अगले मै में देखने के लिए मिलेगा। 

अभिषेक और गिल फिर से करेंगे पारी का आगाज, संजू को रहना पड़ सकता है बाहर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में भले ही टीम इंडिया ने बेहतरीन जीत दर्ज की हो, लेकिन कुछ कमजोर कड़ियां भी उजागर हुई हैं। शुभमन गिल से ओपनिंग करते हुए रन नहीं बन रहे हैं। वे पिछले दिनों चोटिल हो गए थे, इसके बाद वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन रन फिर भी नहीं बना रहे हैं। हालांकि इस बात की संभावना फिर भी कम है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाए। वे टीम के उपकप्तान भी हैं। ऐसे में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। यानी पूरी संभावना है कि संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा। तीसरे और चौ​थे नंबर पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा आएंगे। 

अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे शानदार आलराउंडर्स

टीम में ​अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे शानदार आलराउंडर्स भी हैं, जो गेंद और बल्ले से कमाल करने के लिए तैयार हैं। विकेट कीपर बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा का खेलना करीब करीब तय माना जाना चाहिए। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती भी खेलते हुए दिखाई देंगे। यानी पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन से लेकर अब तक बदलाव की संभावना काफी कम नजर आती है। बस कुलदीप यादव की भले ही एंट्री करा ली जाए तो काम बन जाएगा। अगर कुलदीप आते हैं तो अक्षर पटेल को बाहर जाना होगा। 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ​जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन