4th August 2026

BREAKING NEWS

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

अगस्त में बैंक और रेलवे समेत कई विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन!

Advertisment

ICC Rankings में वैभव सूर्यवंशी का धमाका : लगाई 230 स्थानों की छलांग; जानिए अब कौन-से नंबर पर पहुंचे

Media Yodha Desk Wed, Jul 29, 2026

ICC Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जो अपने शुरुआती तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में बल्ले से कोई कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो सके थे, उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के 2 मुकाबलों में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने जहां इसके दम पर एक प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड तो वहीं वह प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी 15 साल की उम्र में जीतने में कामयाब रहे। अब वैभव सूर्यवंशी का आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भी तहलका देखने को मिला है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद जहां वैभव 278वें नंबर पर थे तो वहीं अब सीधे 48वीं पोजीशन पर आ गए हैं।

वैभव ने लगाई छलांग तो वहीं अभिषेक शर्मा को हुआ नुकसान

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जहां दो अर्धशतकीय पारियां खेली तो वहीं उनके बल्ले से 50.33 के शानदार औसत के साथ कुल 151 रन बनाने में कामयाब रहे जिसके बाद अब वह आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सीधे 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें उनके कुल 536 रेटिंग प्वाइंट हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ अन्य भारतीय प्लेयर्स की रैंकिंग को लेकर बात की जाए तो उसमें ईशान किशन जिनके बल्ले से कुल 145 रन देखने को मिले वह अभी भी 910 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं। वहीं टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिनका लंबे समय तक रैंकिंग में दबदबा देखने को मिला था उन्हें लेटेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है और वह अब 819 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरी पोजीशन पर पहुंच गए हैं।

तिलक वर्मा ने भी रैंकिंग में किया सुधार

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टीम इंडिया के उपकप्तान तिलक वर्मा जिनका इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में तीन मैचों की 3 पारियों में 77 रन बनाने के साथ एक अर्धशतकीय पारी भी खेली। इसके दम पर अब तिलक वर्मा की रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिला है जिसमें वह 750 रेटिंग प्वाइंट के साथ 7वें नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और जॉस बटलर को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन