8th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ का अपना हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ लॉन्च, सरेंडर महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

Advertisment

जापान मास्टर्स : लक्ष्य सेन का धमाका! पूर्व चैंपियन लोह कीन यू को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

Media Yodha Desk Fri, Nov 14, 2025

जापान मास्टर्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का अब तक काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है। सिंगल्स राउंड में लक्ष्य सेन ने एक बड़ा उलटफेर करने के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू का सामना किया और उन्हें सीधे सेटों में मात देने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। लक्ष्य सेन अब जापान मास्टर्स के खिताब को जीतने से सिर्फ 2 कदम दूर हैं। लक्ष्य और लोह कीन यू के बीच मुकाबला सिर्फ 40 मिनट तक चला जिसे अंत में वह अपने नाम करने में कामयाब रहे।

लक्ष्य सेन ने सीधे सेटों में दी मात

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू के खिलाफ मुकाबला कुल 40 मिनट तक चला, जिसमें उन्होंने पहले सेट को जहां 21-13 से मात दी तो वहीं दूसरा सेट 21-17 से अपने नाम करने में कामयाब रहे। दोनों के बीच पहले सेट के दौरान एक समय स्कोर 4-4 की बराबरी पर था, जिसके बाद लक्ष्य ने ब्रेक के समय तक बढ़त बनाते हुए स्कोर 11-8 कर दिया था और बाद में आसानी से पहले सेट को अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। वहीं दूसरे सेट में लोह कीन यू ने अच्छी वापसी तो की जिसमें एक समय 9-9 से गेम बराबरी पर था, यहां से लक्ष्य सेन ने शानदार खेल दिखाते हुए बाद में दूसरा सेट जीतने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया। मौजूदा वर्ल्ड नंबर-9 खिलाड़ी लोह कीन यू के खिलाफ इस मैच में जीत के साथ लक्ष्य सेन ने उनके खिलाफ अपने दबदबे को भी कायम रखा। लक्ष्य और लोह कीन यू के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लक्ष्य ने कुल 7 मैचों को अपने नाम किया है।

सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी से होगा लक्ष्य सेन का सामना

लक्ष्य सेन का जापान मास्टर्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सामना वर्ल्ड नंबर 13 खिलाड़ी जापान के केंटा निशिमोतो से होगा। लक्ष्य का साल 2025 में अब तक काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह हांगकांग ओपन में फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुए थे, लेकिन खिताब नहीं जीत सके थे। वहीं अब लक्ष्य की नजरें 475,000 यूएस डॉलर के इस इनामी टूर्नामेंट को जीतने पर रहने वाली हैं।write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन