7th August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगी सफलता और शुभ समाचार

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

Advertisment

Blind T20 world cup : भारत की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम विश्व विजेता, नेपाल को सात विकेट से हराकर रचा इतिहास

Media Yodha Desk Sun, Nov 23, 2025

Blind T20 world cup: भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने कोलंबो में नेपाल को हराकर पहला वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है. एक रोमांचक फाइनल में भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है. कमाल की बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया और सभी मैचों को जीतकर टूर्नामेंट में अपना दबदबा भी साबित किया.

भारत ने टॉस जीतकर नेपाल को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया था. नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए थे. भारत ने यह लक्ष्य 12.1 ओवर में ही 47 गेंद रहते हासिल कर लिया. भारत की ओर से खुला शरीर ने 27 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए.

20 दिनों पहले मुंबई में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को नवी मुंबई में हराकर महिला क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत की. अब तीन हफ्तों के अंदर ही भारतीय महिला ब्लाइंड टीम भी वर्ल्ड कप का खिताब उठाकर ब्लाइंड क्रिकेट की नई तकदीर लिखने की कोशिश की है. भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से शिकस्त दी जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल के लिए जगह बनाई थी.

भारतीय टीम का फाइनल तक का सफर

  • पहले मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

  • दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों से हराया

  • तीसरे मैच में नेपाल को 85 रनों से हराया

  • चौथे मैच में अमेरिका को 10 विकेट से हराया

  • पांचवें मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

  • सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

  • फाइनल: भारत ने नेपाल को 7 विकेट से हराया, कोलंबो

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन