5th August 2026

BREAKING NEWS

गले में फंदा, मुंह में कपड़ा… Instagram फ्रेंडशिप के बाद प्रेमी ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

जंगल में भालू ने किया हमला, दो लोगों की गई जान, एक की हालत नाजुक

संसदीय पैनल ने Meta CEO को दिया अल्टीमेटम, वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में AI मिशन और BEML प्लांट को हरी झंडी, सुशासन और रोजगार पर बड़ा दांव

अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर

Advertisment

ICC T20 World Cup 2026 Semi Finals : ICC का बड़ा फैसला, सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अंपायर और मैच रेफरी की पूरी लिस्ट जारी

Media Yodha Desk Wed, Mar 4, 2026

ICC T20 World Cup 2026 Semi Finals: T20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। खिताब से बस दो कदम दूर खड़ी चार बड़ी टीमों के बीच जंग से पहले अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने एक अहम घोषणा कर दी है। सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए  अंपायर और मैच रेफरी के नामों का ऐलान कर दिया गया है। ICC ने बताया कि कोलकाता और मुंबई में खेले जाने वाले नॉकआउट मुकाबलों के लिए एमिरेट्स ICC एलीट पैनल के अनुभवी अंपायर और रेफरी जिम्मेदारी संभालेंगे। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। इस मैच में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका में होंगे। रिचर्ड इलिंगवर्थ इससे पहले भी T20 वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। वहीं एलेक्स व्हार्फ ने भी टूर्नामेंट में अहम मैचों में जिम्मेदारी निभाई है। पहले सेमीफाइनल में नितिन मेनन थर्ड अंपायर होंगे। वहीं, मैच रेफरी की जिम्मेदारी जवागल श्रीनाथ संभालेंगे।

सेमीफाइनल-1: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (4 मार्च, कोलकाता)

ऑन-फील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ

थर्ड अंपायर: नितिन मेनन

फोर्थ अंपायर: रॉड टकर

मैच रेफरी: जवागल श्रीनाथ

मुंबई में होने वाला दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस मैच में न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी और साउथ अफ्रीका के अल्लाउद्दीन पलेकर फील्ड अंपायर होंगे। क्रिस गैफनी इससे पहले भी बड़े ICC मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। पलेकर ने भी मौजूदा टूर्नामेंट में इंग्लैंड और भारत के मैचों में जिम्मेदारी निभाई है। एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका में होंगे।

सेमीफाइनल-2: भारत बनाम इंग्लैंड (5 मार्च, मुंबई)

  • ऑन-फील्ड अंपायर: क्रिस गैफनी और अल्लाउद्दीन पलेकर

  • थर्ड अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक

  • फोर्थ अंपायर: पॉल रिेफेल

  • मैच रेफरी: एंडी पाइक्रॉफ्ट

सेमीफाइनल में दिखेगा जबरदस्त रोमांच

T20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर अंपायरों और रेफरी की भूमिका बेहद अहम होती है। नॉकआउट मुकाबलों में हर फैसला मैच का रुख बदल सकता है। ऐसे में ICC ने अनुभवी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि मुकाबले निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। अब फैंस की नजरें सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं। मुंबई और कोलकाता में होने वाले इन हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बाद ही तय होगा कि फाइनल में कौन सी दो टीमें भिड़ेंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन