7th August 2026

BREAKING NEWS

पैसेंजर प्लेन के बेहद करीब पहुंचा हेलीकॉप्टर, VIDEO देख थम जाएंगी सांसें

कलेक्टर ने गठित की 4 सदस्यीय जांच समिति

रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, बातों में उलझाकर जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

Advertisment

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड घोषित, दो भारतीय मूल के खिलाड़ियों को टीम में मिली जगह

Media Yodha Desk Fri, Aug 8, 2025

भारतीय अंडर 19 टीम हाल में ही इंग्लैंड का सफल दौरा खत्म करने देश वापसी लौटी है, वहीं उसे अब अपनी अगली सीरीज सितंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेलनी है। इस दौरे पर टीम इंडिया मेजबान के खिलाफ तीन यूथ वनडे मैचों की सीरीज के अलावा 2 चार दिवसीय यूथ टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलेगी, जिसमें दौरे की शुरुआत 21 सितंबर से होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली इस सीरीज के अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें दो भारतीय मूल के प्लेयर्स को भी शामिल किया गया है।

आर्यन शर्मा और यश देशमुख को मिली जगह

भारत के खिलाफ होने वाली अंडर 19 सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जो 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा की है उसमें भारतीय मूल के आर्यन शर्मा और यश देशमुख को जगह मिली है। यश शर्मा एक बल्लेबाज हैं तो वहीं यश देशमुख न्यू साउथ वेल्स के उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें टीम में चुना गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वाड का ऐलान करने के साथ नए कोच के नाम की भी घोषणा कर दी है जिसमें साल 2007 से लेकर 2011 तक ऑस्ट्रेलिया की सीनियर पुरुष टीम के कोच रहे टिम निलसन अब अंडर 19 टीम के हेड कोच के तौर पर अपनी नई पारी का भी आगाज करेंगे।

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का स्क्वाड

साइमन बज, एलेक्स टर्नर, स्टीव होगन, विल मालजचुक, यश देशमुख, टॉम होगन, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, चार्ल्स लैचमुंड, बेन गॉर्डन, विल बायरोम, केसी बार्टन, एलेक्स ली यंग, जेडन ड्रेपर।

रिजर्व खिलाड़ी - जेड हॉलिक, टॉम पैडिंगटन, जूलियन ओसबोर्न।

भारतीय अंडर-19 स्क्वाड का पहले ही हो चुका ऐलान

बीसीसीआई की तरफ से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के दौरे को लेकर अंडर-19 स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया था, जिसमें आयुष म्हात्रे जहां कप्तानी की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे तो वहीं विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है, जिनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

टीम इंडिया का स्क्वाड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान।

रिजर्व खिलाड़ी - युद्धजीत गुहा, लक्ष्मण, बी.के. किशोर, अलंकृत रापोले, अर्नव बुग्गा।

भारतीय अंडर 19 टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल

तारीख

मैच

समय

21 सितंबर

पहला यूथ वनडे मैच

भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे

24 सितंबर

दूसरा यूथ वनडे मैच

भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे

26 सितंबर

तीसरा यूथ वनडे मैच

भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे

30 सितंबर से 3 अक्टूबर

पहला यूथ टेस्ट मैच

भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे

7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर

दूसरा यूथ टेस्ट मैच

भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन