17th April 2026

BREAKING NEWS

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार ने 3 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा किया है. इस अवसर पर बीजेपी जनादेश दिवस मना रही है.

छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर 2023 को आए नतीजों में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका था. इन नतीजों ने हर किसी को चौंका दिया था.क्योंकि 15 साल तक सत्ता में रहने वाली बीजेपी को साल 2018 में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ हराया था.ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस वापसी करेगी.लेकिन ऐसा हो ना सका.जब नतीजे आए तो बीजेपी ने 54 सीटों के साथ अप्रत्याशित जीत दर्ज की.जिसकी पार्टी को भी उम्मीद ना थी.ऐसे में 3 दिसंबर के दिन को बीजेपी जनादेश दिवस के तौर पर मना रही है.

सीएम साय ने जनता का जताया आभार : सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह ने जनादेश दिवस पर जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया है.इस दौरान सीएम साय ने पिछले एक साल में बीजेपी के किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया. सीएम साय ने कहा कि सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर BJP को आपने प्रचंड जनादेश दिया था. वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं. विगत एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं. हमने ‘मोदी की गारंटी’ के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किए हैं. हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है. इस अवसर पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त किया. किरण देव सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि देवतुल्य जनता का आभार भाजपा के प्रति विश्वास और आशीर्वाद के लिए आभार. हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं.. BJP ने आज ही के दिन विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी. भाजपा की सुशासन सरकार छत्तीसगढ़ में विकास की नई गाथा लिख रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन