16th June 2026

BREAKING NEWS

अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

IndiGo ने बदले बैगेज नियम, Extra Baggage पर बढ़ा खर्च

छत्तीसगढ़ में संपत्ति बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव, अब ई-टेंडर के बिना नहीं होगी जमीन-दुकानों की बिक्री

1 लाख की रिश्वत लेते CEO, बाबू और चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार

Advertisment

बस्तर में विकास का नया दौर : मोर द्वार साय सरकार' के तहत हितग्राहियों को मिला आवास योजना का लाभ

बस्तर (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री साय अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर 'मोर द्वार साय सरकार' योजना के तहत हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ देते नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बस्तर के विकास में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने लगभग पांच घंटे की मैराथन बैठक में विकास की रणनीति तैयार की और अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की।


बस्तर विकास की दिशा में ठोस कदम

सीएम साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बस्तर संभाग के सातों जिलों के अधिकारी और क्षेत्रीय एक्सपर्ट्स मौजूद रहे। बैठक में पशुपालन, मछली पालन, लघु उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास और मिलेट्स की खेती जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर हैं और इन्हें सशक्त बनाकर बस्तर को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।


बस्तर में नक्सलवाद की उलटी गिनती शुरू

मुख्यमंत्री साय ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक 222 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जो इस दिशा में बड़ी सफलता है। सीएम ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है।


बस्तर बनेगा नया पर्यटन हब

मुख्यमंत्री ने बस्तर में पर्यटन की असीम संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी बस्तर को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर लाने के लिए सहयोग कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह भी कह चुके हैं कि आने वाले समय में बस्तर, कश्मीर से भी अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन