28th April 2026

BREAKING NEWS

मुंगेली में धान खरीदी केंद्र घोटाले का भंडाफोड़, लाखों रुपये के गबन का आरोपी गिरफ्तार

छात्रों का इंतजार खत्म... कल जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

गांव में बाहरी परिवार पर विवाद, धर्म प्रचार के आरोप से बढ़ा तनाव, पास्टर से मारपीट के बाद मामला थाने पहुंचा

बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट तो कब्र से बहन का कंकाल निकाल लाया शख्स, ये घटना हैरान कर देगी

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, सफर से पहले जरूर चेक करें अपडेट

Advertisment

Death Certificate : बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट तो कब्र से बहन का कंकाल निकाल लाया शख्स, ये घटना हैरान कर देगी

Media Yodha Desk Tue, Apr 28, 2026

Death Certificate: ओडिशा के क्योंझर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक भाई ने अपनी मृत बहन के बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। एक शख्स को अपनी मृत बहन के अकाउंट से पैसे निकालने थे। जब बैंक ने डेथ सर्टिफिकेट मांगा तो शख्स कब्र से बहन का कंकाल निकाल लाया। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह मामला क्योंझर जिले के पटना इलाके के दियानाली गांव का है। यहां रहने वाला जितु मुंडा अपनी बहन की मौत के बाद उसके बैंक खाते से पैसे निकालना चाहता था। उसकी बहन की करीब दो महीने पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि उसने अपनी जिंदगी में मवेशी बेचकर करीब 19 हजार रुपये कमाए थे, जिसे उसने ओडिशा ग्राम्य बैंक की एक स्थानीय शाखा में जमा किया था। बहन की मौत के बाद जितु मुंडा ही उसका एकमात्र सहारा और परिवार का सदस्य था। ऐसे में वह कुछ दिन पहले बैंक पहुंचा और पैसे निकालने की कोशिश की। लेकिन कथित तौर पर बैंक अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए उससे मृत्यु का  प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे।

शव को कब्र से बाहर निकाल लाया शख्स

जब जितु मुंडा दस्तावेज नहीं दे पाया, तो उसने एक बेहद चौंकाने वाला कदम उठा लिया। आरोप है कि उसने अपनी बहन के दफनाए गए शव को कब्र से बाहर निकाल लिया। इसके बाद वह उसके कंकाल को अपने कंधे पर रखकर करीब 3 किलोमीटर तक पैदल चलकर बैंक पहुंच गया। बैंक के बाहर पहुंचकर उसने कंकाल को सामने रख दिया और वहीं धरने पर बैठ गया। वह कई घंटों तक वहीं बैठा रहा और बैंक से तुरंत पैसे देने की मांग करता रहा। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए और मौके पर भीड़ जुट गई।

पुलिस ने स्थिति को शांत कराया

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी समझाइश के बाद जितु मुंडा को वहां से हटाया और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद प्रशासन की ओर से कंकाल को दोबारा सम्मानपूर्वक दफनाने की व्यवस्था भी की गई। यह घटना न केवल हैरान करने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग प्रक्रियाओं और जरूरी दस्तावेजों को लेकर लोगों में कितनी जागरूकता की कमी है। वहीं, यह मामला संवेदनशीलता और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े करता है। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन