9th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

नई दिल्ली : मौसम अलर्ट: उत्तर भारत में भीषण गर्मी बरकरार, दक्षिण और पूर्वोत्तर में झमाझम बारिश के आसार

admin Wed, Jun 11, 2025

मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक लू और भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, पुदुचेरी सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे की मुख्य झलकियाँ:

  • राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में गर्मी चरम पर रही।

  • ओडिशा, मराठवाड़ा, तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गई।

  • तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में तेज हवाएँ चलीं।

  • झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, गुजरात, पंजाब सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान का असर रहा।

आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान:

दक्षिण भारत:

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी, कराईकल में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

पश्चिम भारत:

मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा में गरज के साथ बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। अगले दो दिनों तक इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान की संभावना भी बनी हुई है।

पूर्वी व मध्य भारत:

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश संभव है।

उत्तर-पश्चिम भारत:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है। 12-16 जून के बीच उत्तराखंड में भारी वर्षा की चेतावनी जारी है।

पूर्वोत्तर भारत:

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में 11-16 जून के दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

तापमान व लू अलर्ट:

  • अगले 4 दिनों तक देश के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा।

  • पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, यूपी, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना।

  • बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन